RSSB 4th Class Employee Exam Result: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

RSSB 4th Class Employee Exam Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) दोनों के लिए अलग-अलग मेरिट के आधार पर घोषित किया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया तथा आरक्षण नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम तैयार किया है।

यह भर्ती कुल 53,749 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) एवं 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित थे। परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच 6 पारियों में किया गया था। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी, आपत्तियां, नॉर्मलाइजेशन और कटऑफ तय करने की प्रक्रिया पूरी कर अब बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का 16 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपने प्राप्त अंकों की जानकारी चेक कर सकते हैं।

RSSB 4th Class Employee Exam Result
RSSB 4th Class Employee Exam Result

RSSB 4th Class Employee Exam Result Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024
कुल पद53,749
परीक्षा तिथि19–21 सितंबर 2025
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
रिजल्ट स्थितिजारी
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन
रिजल्ट जारी होने की तिथि16 जनवरी 2026 

RSSB 4th Class Employee Exam Result Cutoff : चतुर्थ श्रेणी भर्ती कटऑफ लिस्ट (NTSP – गैर अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणीGENFEMWIDDIVEX
GEN146.3279135.650632.696486.08880.0033
SC126.0259114.46930.003351.5655NA
ST117.0626110.89560.003338.7189NA
GEN-EWS131.6337122.04840.258547.0655NA
OBC138.2739128.37470.003362.9038NA
MBC132.7357116.64760.003357.8038NA

RSSB 4th Class Employee Exam Result Cutoff चतुर्थ श्रेणी भर्ती कटऑफ लिस्ट (TSP – अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणीGENFEMWIDDIVEX
GEN116.4909105.49764.614353.19443.0184
SC105.412097.36620.273145.1998NA
ST95.235392.18060.00339.4442NA

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती रिजल्ट फॉर्मेट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया (विस्तृत जानकारी)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 का रिजल्ट मेरिट लिस्ट फॉर्मेट में जारी किया गया है। यह रिजल्ट अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया तथा आरक्षण नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। बोर्ड ने परिणाम को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए अलग-अलग Annexure (परिशिष्ट) के रूप में प्रकाशित किया है।

रिजल्ट PDF में अभ्यर्थियों के रोल नंबर रेंज, वरीयता क्रम (Merit Order) तथा संबंधित शीट नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के अनुसार यह जांच सकते हैं कि उनका नाम किस मेरिट शीट में शामिल है। यह रिजल्ट अंतिम चयन नहीं है, बल्कि इसके आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा अलग से Scrutiny Form भरवाया जाएगा, जिसकी तिथि एवं लिंक बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

How to Check & Download RSSB 4th Class Employee Exam Result

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

  • सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। होमपेज पर “Results” सेक्शन में जाकर RSSB 4th Class Employee Exam Result 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक खोलते ही रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब इस PDF को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करें।
  • PDF ओपन करने के बाद कीबोर्ड से Ctrl + F (मोबाइल में Find Option) का उपयोग करें और अपना Roll Number दर्ज करें। 
  • यदि आपका रोल नंबर PDF में उपलब्ध है, तो इसका मतलब है कि आप मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।

Download RSSB 4th Class Employee Exam Result

Check Score CardLink 1 | Link 2
Download Merit Wise List PDF (NTSP & TSP)Click Here
Merit wise result and Cut Off Marks for Document VerificationClick Here
Result Sheet 1 Roll No. 1110101 to 1736000Click Here
Result Sheet 2 Roll No. 1736001 to 2359600Click Here
Result Sheet 3 Roll No. 2359601 to 2974100Click Here
Result Sheet 4 Roll No. 2974101 to 3581160Click Here

Leave a Comment