Rajasthan Fourth Class Employee Document Verification List Released Check Here

Rajasthan Fourth Class Employee Document Verification List सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 एक बहुत ही महत्वपूर्ण भर्ती मानी जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है और अब भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हाल ही में इस भर्ती से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई हैं। भर्ती बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है और जल्द ही DV प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Rajasthan Fourth Class Employee Document Verification List
Rajasthan Fourth Class Employee Document Verification List

यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, तो इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी जैसे दस्तावेज़ सत्यापन सूची कैसे डाउनलोड करें, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा, कितने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, DV के लिए आवश्यक दस्तावेज और पूरी चयन प्रक्रिया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आसानी से समझ में आ जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दस्तावेज़ सत्यापन List डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है, जहां से आप सीधे सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024
कुल पद53,749
परीक्षा तिथि19 से 21 सितंबर 2025
रिजल्ट जारी16 जनवरी 2026
संशोधित रिजल्ट06 फरवरी 2026
Scrutiny Form तिथि09 फरवरी-02 मार्च 2026
DV सूची जारी07 मार्च 2026
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार1,60,749
Document Verification शुरू11 मार्च 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 रिजल्ट और Scrutiny Form प्रक्रिया

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इस परिणाम के आधार पर लगभग 1 लाख 60 हजार उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद कुछ तकनीकी कारणों और प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद भर्ती बोर्ड ने 06 फरवरी 2026 को संशोधित परिणाम भी जारी किया। आगे की चयन प्रक्रिया इसी संशोधित परिणाम के आधार पर तय की गई।

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए Scrutiny Form भरना अनिवार्य किया गया था। इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी तथा अन्य जरूरी जानकारी की जांच की जाती है। Scrutiny Form भरने की प्रक्रिया 09 फरवरी 2026 से शुरू होकर 02 मार्च 2026 तक चली।

Document Verification प्रक्रिया, DV सूची और जरूरी दस्तावेज

भर्ती बोर्ड द्वारा 07 मार्च 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में उन्हीं अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है और Scrutiny प्रक्रिया पूरी की है। हालांकि जारी की गई इस सूची में दिनांक और स्थान की जानकारी शामिल नहीं की गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि दिनांक-वार और स्थान की जानकारी वाली अलग सूची 08 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की दिनांक-वार एवं स्थान की सूची संबंधित मंडल कार्यालय द्वारा विभागीय वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 09 मार्च 2026 से शुरू होने वाला था, लेकिन बाद में विभाग ने संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर इसकी तिथि बदल दी है। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण यह प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार दस्तावेजों की जांच के लिए विभाग द्वारा 30 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे और उनका नेतृत्व एक राजपत्रित अधिकारी करेंगे।

पूरी DV प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए इसे कुल 8 चरणों में आयोजित किया जाएगा, जो संभवतः 16 अप्रैल 2026 तक चल सकती है। हर दिन कई टेबलों पर उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे जैसे – 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, Scrutiny Form और परीक्षा का एडमिट कार्ड। सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों साथ रखना जरूरी होगा।

Document Verification के लिए जरूरी दस्तावेज और उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

यदि आपका नाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 Document Verification List में शामिल है, तो आपको निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है, इसलिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जाते समय सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
    जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Scrutiny Form की कॉपी
  • परीक्षा का एडमिट कार्ड

सभी दस्तावेज Original और Photocopy दोनों में साथ रखना आवश्यक है क्योंकि सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा इनकी जांच की जाएगी। DV के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले उन्हें निर्धारित समय से पहले दस्तावेज़ सत्यापन केंद्र पर पहुंचना चाहिए ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही होने चाहिए।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी गलत या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत न करें, क्योंकि ऐसा पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी तुरंत रद्द की जा सकती है। यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

DV List डाउनलोड करने का तरीका

यदि आप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 DV List डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दस्तावेज़ सत्यापन List डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है, जहां से आप सीधे सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर Recruitment Section खोलें
  • वहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 DV List लिंक पर क्लिक करें
  • PDF फाइल डाउनलोड करें
  • PDF में Roll Number या Name से अपना नाम सर्च करें

Rajasthan Fourth Class Employee Document Verification List Download

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए दिनांक वार एवं स्थान की सूचीAjmer | Bharatpur | Bikaner | Churu | Jaipur | Jodhpur | Kota | Pali | Udaipur
Download Selected Candidates List For DV (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करेंClick Here
सह-परिनिरीक्षा फार्म (Scrutiny Form) के साथ डॉक्यूमेंट अटैच करने के संबंध में दिशा निर्देश जारीClick Here
Fourth Class Employee 2024 : Format for Document VerificationClick Here

Leave a Comment