Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: Apply Online, Qualification, Salary

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने युवाओं के लिए Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 के तहत MR, SSR और SSR (Medical) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को चार वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर देना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं जो की 6 अप्रैल 2026 तक चलेंगे।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को नौसेना के विभिन्न तकनीकी और परिचालन कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद जहाजों, नौसेना बेस और विभिन्न मिशनों में नियुक्त किया जा सकता है।  इस भर्ती प्रक्रिया में पूरे देश से अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, हालांकि कुछ पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अंतर्गत आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया में INET (Indian Navy Entrance Test), फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच जैसे चरण शामिल हैं। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Overview

भर्ती आयोजकभारतीय नौसेना (Indian Navy)
पद का नामAgniveer MR, SSR, SSR (Medical)
कुल पदसेवा आवश्यकता के अनुसार
Batch01/2027 & 02/2027
आवेदन शुरू तिथि14 मार्च 2026
अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026
INET  परीक्षा तिथिमई 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Vacancy Detail

भारतीय नौसेना इस भर्ती के माध्यम से अलग-अलग शाखाओं में अग्निवीर पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। पदों की कुल संख्या आधिकारिक रूप से निर्धारित नहीं की गई है और यह सेवा की आवश्यकता तथा राज्यवार आवंटन के आधार पर तय की जाएगी।

पद का नामपदों की संख्या
Agniveer MRघोषित नहीं
Agniveer SSRघोषित नहीं
Agniveer SSR (Medical)घोषित नहीं

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Educational Qualification

भारतीय नौसेना में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों। उम्मीदवारों की योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से होनी चाहिए। इसके अलावा जो छात्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में उन्हें अपनी मूल मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Agniveer MRमान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, न्यूनतम 50% अंक
Agniveer SSR12वीं पास (Physics और Mathematics) न्यूनतम 50% अंक
Agniveer SSR (Medical)12वीं पास (Physics, Chemistry, Biology) 50% कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40%

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग बैच के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए तभी वे इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया के दौरान केवल अविवाहित उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे। चयन के बाद चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी और ऐसा करने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।

बैचजन्म तिथि सीमा
Agniveer 01/202701 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009
Agniveer 02/202701 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को INET परीक्षा देनी होगी। इसके बाद प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में मेरिट सूची जारी की जाएगी।

  • Stage 1: INET (Indian Navy Entrance Test)
  • Stage 2: Physical Fitness Test (PFT)
  • Stage 3: Written Examination
  • Stage 4: Recruitment Medical Examination
  • Stage 5: Final Merit List

Exam Pattern

  • कुल प्रश्न: 50 या 100 (पद के अनुसार)
  • कुल अंक: 50 या 100 (पद के अनुसार)
  • परीक्षा समय: 30 मिनट से 1 घंटा (पद के अनुसार)
  • प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ₹550 परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त इस राशि पर 18% जीएसटी भी लागू होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से। शुल्क का भुगतान सफल होने के बाद ही उम्मीदवार का आवेदन पूर्ण माना जाएगा और तभी उसे परीक्षा के लिए Admit Card जारी किया जाएगा।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Salary

अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान हर वर्ष बढ़ने वाला वेतन दिया जाता है। चार वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लगभग ₹10 लाख का Seva Nidhi पैकेज प्रदान किया जाता है।

वर्षमासिक वेतन
पहला वर्ष₹30,000
दूसरा वर्ष₹33,000
तीसरा वर्ष₹36,500
चौथा वर्ष₹40,000

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Job Profile

भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को समुद्री सुरक्षा, जहाज संचालन, तकनीकी कार्यों और विभिन्न नौसैनिक मिशनों में भाग लेने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक नौसैनिक उपकरणों और तकनीकी प्रणालियों का उपयोग करना सिखाया जाता है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Benefits

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।

  • ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर
  • जोखिम और कठिनाई भत्ता
  • मेडिकल सुविधाएँ
  • यात्रा भत्ता और यूनिफॉर्म
  • प्रशिक्षण के दौरान भोजन और आवास

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Documents Required

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • NCC प्रमाण पत्र (यदि हो)

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 How to Apply 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

  • सबसे पहले Official Website पर जाएँ
  • “Agniveer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
  • फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Important Dates & Links

आवेदन की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026
Official NotificationSSR | MR | SSR (Med)
Apply Online LinkSSR/MR | SSR (Med)
Official Websitejoinindiannavy.gov.in
Check All Latest Updateresultssr.com
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 में आवेदन कब शुरू होंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होंगे।

Agniveer में सैलरी कितनी मिलती है?

पहले वर्ष में लगभग ₹30,000 प्रति माह और चौथे वर्ष में लगभग ₹40,000 प्रति माह वेतन मिलता है।

Leave a Comment