Rajasthan Home Guard Recruitment PET/PST Admit Card: होम गार्ड भर्ती फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करे डाउनलोड

Rajasthan Home Guard Recruitment PET/PST Admit Card: अगर आपने Rajasthan Home Guard Recruitment 2023 के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान गृह रक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार होमगार्ड स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) 16 मार्च 2026 से शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। यह शारीरिक परीक्षण राजस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों जैसे अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे।

Rajasthan Home Guard Recruitment PETPST Admit Card
Rajasthan Home Guard Recruitment PET/PST Admit Card

इस भर्ती के तहत कुल 3842 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें 3545 पद शहरी होमगार्ड और 297 पद सीमा गृह रक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उन्हें परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना Rajasthan Home Guard Admit Card 2023 डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है क्योंकि इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे तुरंत डाउनलोड कर लें। राजस्थान होम गार्ड भर्ती फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 08 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं, अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Home Guard Recruitment 2023 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती विभागराजस्थान गृह रक्षा विभाग
पद का नामहोमगार्ड
कुल पद3842
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
योग्यता8वीं पास
आयु सीमा18 से 35 वर्ष
नोटिफिकेशन जारी9 जनवरी 2023
आवेदन शुरू12 जनवरी 2023
अंतिम तिथि28 फरवरी 2023
फिजिकल परीक्षा शुरु होने की तिथि 16 मार्च 2026
PET/PST एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 08 मार्च 2026

Rajasthan Home Guard Marks Distribution

राजस्थान होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन अंकों का वितरण निम्न प्रकार से किया गया है।

परीक्षा का चरणअधिकतम अंक
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)25
विशेष योग्यता20
मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण5
कुल अंक50

इन अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Rajasthan Home Guard Selection Process

राजस्थान होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है।

चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • Physical Efficiency Test (PET) – इसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता जैसे दौड़ आदि की जांच की जाती है।
  • Physical Standard Test (PST) – इस चरण में उम्मीदवार की ऊंचाई, छाती और अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच की जाती है।
  • Special Qualification Marks – उम्मीदवार की अतिरिक्त योग्यताओं के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
  • Personality Test / Interview – अंतिम चरण में उम्मीदवार का मौखिक परीक्षण लिया जाता है।

इन सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

Rajasthan Home Guard Physical Test Location

इस भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षा राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा केंद्रों में अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल हैं।

उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर निकटतम परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

Rajasthan Home Guard Admit Card Download Kaise Kare

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को Admit Card Download विकल्प मिलेगा।

इसके बाद उम्मीदवार को अपना Application Number या SSO ID दर्ज करनी होगी। जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Rajasthan Home Guard Recruitment PET/PST Admit Card

Download Rajasthan Home Guard PET/PST Admit CardLink 1 | Link 2
शारीरिक परीक्षा हेतु मापदंड और पैटर्नClick Here
Official Websitehome.rajasthan.gov.in/homeguards

Leave a Comment